{"_id":"67df18050b4bf50aa90f44c5","slug":"dungada-dewal-xi-and-parnaala-won-kathua-news-c-201-1-knt1008-118496-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डूंगाडा, देवल इलेवन और परनाला जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डूंगाडा, देवल इलेवन और परनाला जीते
Sun, 23 Mar 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस की ओर से भड्डू गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
बिलावर। जिला पुलिस की ओर से भड्डू गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए पहले मैच में डूंगाडा, दूसरे मैच में देवल इलेवन और तीसरे मैच में परनाला की टीम ने जीत हासिल की।
विजेता तीनों टीमें प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर गईं। पहला मैच रामपुर और डूंगाडा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें डूंगाडा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में डूंगाडा की टीम ने 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर की टीम 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डूंगाड़ा की टीम ने 46 रन से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। डूंगाडा के खिलाड़ी पंकज ने 26 गेदों पर 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत उसे मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। दूसरा मैच देवल इलेवन और डडवाड़ा की टीम के बीच हुआ, जिसमें डडवाड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 11.5 ओवर में डडवाड़ा की टीम 64 रन बनाकर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवल इलेवन की टीम ने 12वें ओवर में एक विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। देवल ने 9 विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। देवल के गेंदबाज गुरु चौधरी ने चार विकेट लिए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उसे मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। तीसरा मैच परनाला और मछेड़ी की टीमों के बीच हुआ। इसमें परनाला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मछेड़ी की टीम लक्ष्य से 34 रन पीछे रह गई और 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। परनाला के खिलाड़ी मकसूद ने 31 गेंदों पर 70 रन बनाए और एक विकेट लिया मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उसे मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से भड्डू गांव के खेल मैदान में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को अगले दौर के मैच खेले जाएंगे। संवाद