फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Due to non-availability of regular drinking water supply, people locked the tube well

Kathua News: नियमित पेयजलापूर्ति न होने पर लोगों ने नलकूप पर जड़ा ताला

Sat, 14 Jun 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 14 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Due to non-availability of regular drinking water supply, people locked the tube well
हीरानगर। गुड़ा मेहतियां में पेयजल की नियमित रूप से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को छप्पड़ मोड़ पर लगे नलकूप के मोटर कक्ष के दरवाजे पर ताला जड़कर जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक, दो दिन में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो गांव के सभी लोग एकजुट होकर हाईवे जाम करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल रामेश्वर शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले ही इसी मांग के लिए लोगों ने नलकूप पर जाकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। तब अधिकारियों ने पानी की नियमित आपूर्ति का आश्वासन दिया था, लेकिन लोगों को पानी नहीं मिला।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन के नाम पर गांव में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण दोपहर में अधिकतर लोग घरों में आराम करना चाहते हैं लेकिन हमारे गांव की महिलाएं पूरी दोपहर नल से पानी आने का इंतजार करती रहतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि आम लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। इसलिए विभाग को उनके गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था जल्द करनी चाहिए। नहीं तो मजबूरन लोगों को हाईवे पर यातायात जाम करना पड़ेगा। प्रदर्शन में पम्मू मेहता, तिलक राज, कमला देवी, सुरिष्टा देवी, कमल नाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed