फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Due to landslide, movement of trucks in Lakhanpur is controlled

Kathua News: भूस्खलन के चलते लखनपुर में ट्रकों की आवाजाही पर नियंत्रण

Fri, 29 Aug 2025 12:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 29 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Due to landslide, movement of trucks in Lakhanpur is controlled
लखनपुर में पंजाब की ओर से आने वाले ट्रकों को डायवर्ट करते हुए संवाद
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में हालिया बारिश और भूस्खलन के कारण कई मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर में ट्रकों की आवाजाही पर विशेष नियंत्रण लागू किया गया है। यातायात और जिला पुलिस ने मिलकर एक रणनीतिक योजना के तहत केवल उन मालवाहक ट्रकों को आगे भेजने की अनुमति दी है जो जम्मू, सांबा और उधमपुर जिलों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पंजाब की ओर से आने वाले ट्रकों को लखनपुर में चयनित कर उनके रूट के अनुसार स्टीकर लगाए जा रहे हैं, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनावश्यक जाम की स्थिति न बने। वहीं, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, पुंछ और राजौरी जैसे पहाड़ी जिलों और कश्मीर संभाग की ओर जाने वाले ट्रकों को फिलहाल लखनपुर में ही रोक दिया गया है। जिला वरिष्ठ अधीक्षक शोभित सक्सेना ने बताया कि हाल ही में आईजी ट्रैफिक और आईजी जम्मू के साथ हुई बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलों और मार्गों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष योजना बनाई गई है, जिसे अब लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पठानकोट प्रशासन से भी समन्वय किया जा रहा है ताकि केवल उन्हीं ट्रकों को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश दिया जाए जो कठुआ, जम्मू, सांबा और उधमपुर तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन

लखनपुर में तैनात पुलिसकर्मी भी इसी योजना के तहत कार्य कर रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि केवल चिन्हित जिलों की ओर जाने वाले मालवाहक ही आगे बढ़ें। प्रशासन का यह कदम आपदा के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। वीरवार को अचानक पंजाब की ओर से मालवाहक वाहन छोड़े जाने के बाद लखनपुर में घंटो जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed