फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Due to corona infection, Ramnavami will not be processed

कोरोना संक्रमण के चलते नहीं निकाली जाएगी रामनवमी पर शोभायात्रा

विज्ञापन
Due to corona infection, Ramnavami will not be processed
कठुआ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम तहत शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है। इसके स्थान पर शहर के रामलीला मैदान में हवन व सत्संग का आयोजन किया जाएगा। रविवार को रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा शहर के रामलीला मैदान में आयोजित बैठक के दौरान इसकी जानकारी कमेटी के प्रधान विद्यासागर शर्मा ने दी। शर्मा ने बताया कि लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों और प्रशासन द्वारा किसी भी धार्मिक कार्यक्रमों में 100 लोगों के उपस्थित रहने की अनुमति दिए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। 21 अप्रैल को होने वाले भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालने का कार्यक्रम स्थगित रखा जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते है जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल रहते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि इस परंपरा का निर्वहन करने के लिए रामलीला मैदान में सुबह 9 बजे गोपाल आश्रम में प्रज्वलित अखंड ज्योति को लाया जाएगा और यहां हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद रामलीला मैदान में ही सत्संग का आयोजन व प्रसाद वितरण किया जाएगा। ताकि लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। जिसके लिए कमेटी के सभी सदस्यों ने बैठक में उपस्थित होकर अपनी सहमति जताई है। कमेटी के दिवाकर शर्मा, धर्मवीर सिंह जसरोटिया, इंजीनियर वीरेंद्र शर्मा, डॉ. दुष्यंत उब्बट, विशन भारती, सुरेंद्र बजाज सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed