{"_id":"614f70198ebc3e025c380e82","slug":"drinking-water-problem-kathua-news-jmu244434062","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन न होने से पानी की समस्या से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन न होने से पानी की समस्या से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। गलक पंचायत के तरडाल गांव में लोगों को पाइपलाइन न होने के कारण पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोग नालों का गंदा पानी इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी मोहन सिंह ने बताया कि पानी की समस्या इतनी बढ़ गई है कि उन्हें प्राकृतिक स्त्रोतों का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन, अब वे भी सूखने पर आ गए हैं। पानी की किल्लत से लोगों को घरों में नालों का गंदा पानी इस्तेमाल करना पड़ता है। रवि राजपूत ने बताया कि गांव में अधिकतर जगहों पर पाइपलाइन नहीं है। और, जहां है भी, वहां भी पानी तीसरे या चौथे दिन आता है।
तारा सिंह ने कहा कि जल शक्ति विभाग बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा। कई बार तो तीन दिन तक पानी नहीं आता। तेजराम ने कहा कि जल शक्ति विभाग लोगों को आश्वासन देता है। लेकिन, आज तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। अधिकारियों को कई बार कहा गया है, लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं। लोगों ने गांव में पानी की बेहतर सप्लाई के लिए जल्द से जल्द पाइपलाइन बिछाने की मांग की है।