फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   drinking water problem

पंचायत नौशेरा में चार हैंडपंप खराब, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर

विज्ञापन
drinking water problem
महानपुर। पंचायत नौशेरा के चार हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या आ रही है। सप्लाई का पानी न होने पर लोग हैंडपंप का पानी ही पीते हैं। लेकिन, वर्तमान में उन्हें सप्लाई का पानी न मिलने पर वे इलाके की खुली बावलियों का पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नौशेरा के समाज सेवक हंसराज ने बताया कि पिछले कई महीनों से हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस समस्या को लेकर अतिरिक्त जिला उपायुक्त बसोहली तिलक राज थापा को भी अवगत करा चुके हैं, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसी तरह कठाड के हंसराज ने बताया कि कई महीनों से हैंडपंप खराब होने के कारण सप्लाई का पानी न मिलने पर लोगों को मजबूरन खुली बावलियों से पानी पीना पड़ रहा है। हालांकि, अतिरिक्त जिला उपायुक्त सहित तहसील प्रशासन ने भी आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द इन हैंडपंपों को ठीक किया जाएगा, परंतु अब तक ठीक नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुंडला के सरपंच सुरजीत सिंह ने बताया कि हैंडपंप की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार अतिरिक्त जिला उपायुक्त बसोहली को अवगत करा चुके हैं। उन्होंने मांग की है कि हैंडपंपों को जल्द से जल्द ठीक कराएं, ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सके। इस पर स्थानीय तहसीलदार रमेश सिंह ने कहा है कि वह गांवों में खराब हुए हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए उचित कार्रवाई करेंगे। जिससे, जल्द से जल्द हैंडपंप ठीक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed