{"_id":"6824f010e3fc6ccf2209a723","slug":"drinking-water-crisis-in-lahri-people-are-very-angry-kathua-news-c-201-1-knt1008-120111-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लाहड़ी में पेयजल संकट, लोगों में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लाहड़ी में पेयजल संकट, लोगों में भारी रोष
Thu, 15 May 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 15 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बरनोटी ब्लॉक के लाहड़ी गांव में नहीं हुआ पेयजल संकट का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बरनोटी ब्लॉक के लाहड़ी गांव में पेयजल संकट का समाधान न होने से लोगों का रोष बढ़ता रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी की हर बूंद के लिए परेशान होने वाले गांव के लोगों ने समस्या के लिए जनप्रतिनिधियों और विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जसरोटा विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाला लाहड़ी एकमात्र गांव है जहां आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। इस कारण गांव के करीब 2 सौ परिवार आज भी नदी-नालों का पानी पीकर प्यास बुझा रहे हैं। इस पानी को लाने के लिए उन्हें 3 से 4 किलोमीटर कच्चे व उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलना पड़ता है। इसमें ग्रामीणों का आधा दिन बर्बाद हो जाता है।
ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में व्याप्त इस पेयजल समस्या का समाधान करने के साल 2011 में एक डगवेल का निर्माण शुरू हुआ था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत भी जब गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए नया ढांचा तैयार हाेना शुरू हुआ तो लोगों को लगा की उनकी वर्षों से चली आ रही समस्या का निदान हो गया। मगर वह योजना भी आज तक शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को आज भी पेयजल के लिए दरबदर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि लाहड़ी गांव में व्याप्त पेयजल समस्या का समाधान किए जाने की अब तक न तो विभाग के कोई पहल की है और न ही जनप्रतिनिधियों ने गांव की इस समस्या का निदान करने के प्रति गंभीरता दिखाई। उन्होंने सरकार व प्रशासन से पेयजल समस्या का निदान करने की मांग उठाई है।