फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dostpur Punjab team became the winner in Kabaddi

कबड्डी में दोस्तपुर पंजाब की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
Dostpur Punjab team became the winner in Kabaddi
सुमवां में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। सुमवां गांव में आयोजित कबड्डी मैच संपन्न हुआ। नेहरू युवा केंद्र कुठुआ और बरवाल एथलीट क्लब केेे सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊधमपुर और दोस्तपुर पंजाब के बीच खेला गया। जिसमें दोस्तपुर पंजाब की टीम ने 30-24 से जीत हासिल की। ठंड के बावजूद देर रात तक चले इस आयोजन के दौरान काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिन्होंने खिलाड़ियां का उत्साह बनाए रखा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बरवाल एथलीट क्लब के प्रधान रंजीत सिंह पठानिया और आयोजकों ने विजेता टीम को 71सौ रुपया नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता रही ऊधमपुर की टीम को 51 सौ रुपया और स्मृति चिन्ह और तीसरे स्थान पर रही माहीचक कठुआ की टीम को 21सौ रुपया नगद और स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक मोहम्मद युसुफ ने बताया कि पांचवी बार हो रहे इस आयोजन में कठुआ जिला के अलावा जम्मू, सांबा, राजौरी, ऊधमपुर के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब की टीमें शामिल हुई थी। जिनके बीच बेहतरीन मुकाबले खेले गए। जिसका दर्शकों ने काफी आनंद लिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए इस आयोजन से युवाओं में खेलों के प्रति लगाव बढ़ेगा। वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि रंजीत सिंह पठानिया ने आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी युवा पीढ़ी में खेलों के लगाव बढ़ेगा। जिससे न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि वह कई तरह की बुराईयों से बच सकेंगे। इस मौके पर कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान मोहम्मद याकूब, गांव के नायब सरपंच चौधरी हसनदीन के अलावा काफी संख्या में गांव के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed