{"_id":"5f00d4918ebc3e434133918f","slug":"domicile-kathua-news-jmu2135951108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया तेजी से जारी, यहां दस दिन में 800 लोगों को मिले प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया तेजी से जारी, यहां दस दिन में 800 लोगों को मिले प्रमाणपत्र
Sun, 05 Jul 2020 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया जारी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग की बिलावर तहसील में डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है और राजस्व विभाग हर दिन करीब डेढ़ सौ लोगों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी कर रहा है। पिछले 10 दिनों में तहसीलदार बिलावर के कार्यालय से करीब आठ सौ डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं। यह जानकारी तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने दी।
विज्ञापन
तहसीलदार बिलावर ने कहा कि जो कोई भी डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनवाना चाहता है, वह फार्म भर सकता है और उसके साथ की आरसी की कॉपी आधार कार्ड और तीन फोटोग्राफ लगाकर कार्यालय में आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि हर दिन लगभग डेढ़ सौ के डोमिसाइल प्रमाणपत्र उनके कार्यालय से जारी किए जा रहे हैं। आवेदनकर्ता ऑनलाइन डोमिसाइल पोर्टल पर भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि शनिवार को बिलावर में डोमिसाइल पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले को पहले व्यक्ति को डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी किया गया।