फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Doda's Arif wrestler won the Shiv Kesari wrestling match

Kathua News: डोडा के आरिफ पहलवान ने जीता शिवा केसरी दंगल

Sun, 29 Jun 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 29 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Doda's Arif wrestler won the Shiv Kesari wrestling match
डोडा के आरिफ ने मलेरकोटला के रज्जाक को हराकर जमाया शिव केसरी दंगल पर कब्जा। संवाद
नाज खेल मैदान में करवाया गया शिवा केसरी दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में शनिवार को शिवा केसरी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें डोडा जिले के आरिफ पहलवान ने दीनानगर के शमशेर पहलवान को हराकर शिवा केसरी दंगल का खिताब अपने नाम कर लिया।
दंगल का शुभारंभ दंगल कमेटी के सदस्यों ने किया। शाम 4 बजे शुरू हुए दंगल में जम्मू-कश्मीर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में अलग-अलग भार वर्ग की 60 कुश्तियां करवाई गई। उपमंडल बिलावर के पहलवानों ने अच्छी कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग राज्यों से बिलावर पहुंचे पहलवानों को पराजित कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। दंगल में सबसे बढ़िया प्रदर्शन बग्गन इलाके के पहलवान ने अन्य राज्यों के पहलवानों को हराकर किया। दंगल का आनंद लेने के लिए बिलावर के इलाकों से साथ-साथ महानपुर, बनी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लगभग 10,000 दंगल प्रेमी बिलावर कस्बे में पहुंचे।
विज्ञापन

शाम 7 बजे छोटी माली का मुकाबला हुआ, जिसमें बग्गन इलाके के राकेश पहलवान और पंजाब मलेरकोटला के रज्जाक पहलवान के बीच कांटे की टक्कर हुई। दोनों पहलवानों ने छोटी माली पर कब्जा जमाने के लिए कई दांवपेच लड़ाते हुए एक दूसरे को चित करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन राकेश पहलवान ने टंगी दांव लगाकर अपने प्रतिद्वंदी रज्जाक को चित करके छोटी माली अपने नाम कर ली। दंगल कमेटी की ओर से छोटी माली और बड़ी माली के विजेता और विजेता रहे पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल स्थल के पास नाज खेल मैदान में विशाल मेले का आयोजन भी हुआ। मेले में लगाए गए अलग-अलग प्रकार के पकवानों के स्टालों पर लोगों ने खूब खरीदारी की सबसे अधिक उत्साह दंगल को लेकर युवाओं में देखने को मिला। इस मौके पर दंगल कमेटी के नगर कमेटी के पूर्व चेयरमैन उमाकांत, व्यापार मंडल के प्रधान सुमित वर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता नीटी शाह, इंजीनियर सुरेंद्र सिंह, निर्मल किशोर व जमात अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed