{"_id":"6182e1d37196153627726b73","slug":"diwali-kathua-news-jmu2471841125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों की भीड़ को देखते हुए बाजारों में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करती दिखी।
पर्व की तैयारियों के लिए जहां महिलाएं पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामान के साथ मिठाई और दीपक खरीद करने में लगी रहीं। वहीं काफी संख्या में लोगों ने अपने घरों को सजाने के लिए इलेक्ट्रानिक झालर व लड़ियों की खरीदारी की। शहर के मुख्य बाजार, कोर्ट रोड, रेलवे रोड, जंगलोट मोड़ में खरीदारों की भीड़ दिखी। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखकर व्यापारियों और दुकानदारों में भी उत्साह देखा गया।
मिट्टी से बनीं मूर्तियां कर रहीं आकर्षित
समय के साथ शहर में दीपावली की खरीदारी के ट्रेंड में बदलाव साफ देखा जा रहा है। जहां कुछ साल पहले तक घरों में भगवान के चित्रों की पूजा की जाती रही थी, वहीं अब लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आकर्षित हो रहे हैं। शहर में मिट्टी के दीये बेचने वालों ने भी ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कई प्रकार की मूर्तियों को दुकानों में सजा रखा है। बुधवार को काफी संख्या में लोगों ने त्योहार पर एक-दूसरे को देने के गिफ्ट भी खरीदे। इससे गिफ्ट गैलरियों में भी अच्छा कारोबार हुआ।
विज्ञापन
इस बार बिक रहे हैं ग्रीन पटाखे
शहर में दीपावली के पर्व का मुख्य आकर्षण रहने वाले आम पटाखों की जगह ग्रीन पटाखों ने ले ली है। टाउन हाल में प्रशासन की अनुमति से लगी दर्जनों दुकानों में अब पड़ोसी राज्य पंजाब के कारीगरों द्वारा तैयार किए जाने वाले पटाखे नदारद हैं। आपको बता दें कि गत दिनों डीसी राहुल यादव ने आदेश जारी कर शहर में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी है।