{"_id":"6918e5feb5be3ed3a5038be1","slug":"district-volleyball-competition-begins-kathua-news-c-201-1-knt1009-126224-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज
Sun, 16 Nov 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
22 क्लब टीमों ने प्रतियोगिता के पहले दिन खेले पूल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिलाभर से 22 क्लब टीम प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता के पहले दिन 11 पूल मैच खेले जाने है। देर शाम तक प्रतियोगिता का आयोजन जारी था। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह द्वारा किया गया।
शनिवार को हीरानगर के भटायरी गांव के मैदान पर आयोजित की जा रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला मैच भटयारी वॉलीबॉल क्लब और छप्पर वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें भटयारी क्लब ने 25-22, 25-20 (2-0) से शानदार जीत हासिल की। दूसरा पूल मैच जांडी वॉलीबॉल क्लब और मंगलूर वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें जांडी क्लब ने 2-0 (25-15, 25-20) से जीत दर्ज की है। जबकि तीसरा मैच मेला वॉलीबॉल क्लब और बाबा देहरा क्लब के बीच खेला गया। इसमें मेला क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को 2-0 से हराकर (25-18, 25-20) मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के आयोजक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि कमल शर्मा ने बताया कि देर शाम तक सभी 11 पूल मैच खेले जाएंगे। जबकि रविवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम का चयन कर आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सरपंच सुभाष, जिला एसोसिएशन के महासचिव मोहिंदर शर्मा, संयुक्त सचिव राम लाल, कोषाध्यक्ष केशव शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश गोस्वामी के अलावा एसोसिएशन के आशा नंद खजूरिया, उत्तम सिंह, रशपॉल सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।