फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   District Congress President Held Press Conference

भौगोलिक स्थिति में बदलाव का खामियाजा जिले को भुगतना पड़ रहा : डोगरा

विज्ञापन
District Congress President Held Press Conference
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने के बाद यहां की भौगोलिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा कठुआ जिले को भुगतना पड़ रहा है। यह बात रविवार को पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज डोगरा ने कही।
डोगरा ने कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद से हुए बदलाव का खामियाजा यह रहा कि औद्योगिक विकास के नाम पर हमने जिले के कंडी इलाके को तबाह कर दिया। अब निचले इलाके में भी रेड कैटेगरी की औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। इन इकाइयों के स्थापित होने के साथ पूरे देश से लोग जम्मू-कश्मीर में खासकर कठुआ में आ रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि कौन कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है, इसका पता नहीं चल रहा है। इससे हमारी सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। वहीं, उन्होंने जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे हमारे युवा पीढ़ी पूरी तरह तबाह हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि इस कार्रवाई में जिला कांग्रेस कमेटी का हर कार्यकर्ता प्रशासन के साथ है और जहां भी उसकी जरूरत पड़ेगी, उनके साथ खड़ा होगा। इस दौरान योगराज, रविंद्र पाल सिंह, अरुण मेहता सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed