फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   District Congress Held Protest

Kathua News: जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

विज्ञापन
District Congress Held Protest
- बाबा साहेब को लेकर दिए बयान के विरोध में केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से दिए गए बयान का विरोध शुरू हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने वीरवार को डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की
डीसी कार्यालय के समक्ष जमा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री के बयान की निंदा की। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान पंकज डोगरा ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि भारत अगर आज अखंड है तो वह बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान की बदौलत ही है लेकिन भाजपा हमेशा से संविधान के विरुद्ध रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता इस तरह की बयानबाजी कर अपने दिवालियापन का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि जम्मू-कश्मीर के परिदृश्य में भी भाजपा संविधान का उल्लंघन कर चुकी है जिसका उदाहरण जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा छीना जाना, यहां के किसानों से उनकी जमीनों को वापस लेना और यहां के संसाधनों को दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों को लूटने का अवसर प्रदान करना। इस मौके पर लोकनाथ, विशु अंदोत्रा, रविंद्र पाल सिंह, निर्दोष शर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, नरेंद्र खजूरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed