फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   District Aayush Department Got Own Building in March last

Kathua News: मार्च के अंत तक जिला आयुष विभाग को मिलेगा अपना भवन

विज्ञापन
District Aayush Department Got Own Building in March last
- 3.40 करोड़ की लागत हो रहा तैयार, जिला आयुष अधिकारी का कार्यालय व औषधि भंडार एक ही छत तले होंगे
विज्ञापन

- करीब एक दशक से किराये की इमारत में चल रहा दफ्तर, हर माह 50 हजार किराये से मिलेगा छुटकारा
खास खबर का लोगो लगाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पिछले एक दशक से किराये की इमारत में चल रहे जिला आयुष विभाग को मार्च 2025 के अंत तक अपना भवन मिलेगा। 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए भवन का कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में जिला आयुष अधिकारी के कार्यालय सहित विभाग का औषधि भंडार मार्च महीने के बाद एक ही छत के नीचे आ जाएंगे।
दरअसल दो अलग-अलग किराये के भवन में अब तक चल रहे जिला आयुष अधिकारी कार्यालय और औषधि भंडार के लिए विभाग को हर माह लगभग 50 हजार रुपये खर्च उठाना पड़ रहा है। राजमार्ग से सटे सहार खड्ड के पास चक गदाधर में 17 हजार वर्ग फुट जगह प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। इस पर करीब छह हजार वर्ग फुट में जिला आयुष अधिकारी के कार्यालय के साथ औषधि भंडार का निर्माण वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। जिसका निर्माण अंतिम चरण में है। काम पूरा होने के बाद जिले को आयुष का पहला औषधि भंडार मिलेगा।
विज्ञापन

इस दो मंजिला इमारत में जिला आयुष अधिकारी के कार्यालय के साथ औषधि भंडार व कर्मचारियों के कार्यालय प्रतीक्षालय, पब्लिक टायलेट का निर्माण किया गया है। जबकि शेष बचे स्थान पर पार्किंग एरिया के अलावा औषधीय पौधों की सुंदर वाटिका से सुसज्जित किया जाएगा। नए भवन में कार्यालय के स्थानांतरण होने से यहां काम करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ अपने काम के लिए आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मुखर्जी चौक के विकास के लिए पूर्व में मौजूद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में चलने वाले दफ्तर को वहां से हटा दिया गया था। तब से यह कार्यालय शहर के न्यू बस स्टैंड के पास किराये की इमारत में चल रहा है जबकि विभाग का औषधि भंडार कालीबड़ी की निजी इमारत में चल रहा है।

----------------------------------------------------------------

विभाग की इमारत का निर्माण लोक निर्माण विभाग की देखरेख चल रहा है जो अंतिम दौर में है। अभी जो कमियां हैं उन्हें पूरा करने में एक माह का समय लग सकता है। उम्मीद है कि मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में इसे पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद कार्यालय को नई इमारत में शिफ्ट कर लिया जाएगा।

-डॉ. राकेश शर्मा, जिला आयुष अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed