{"_id":"671d5199a0e9db14fe0f8418","slug":"dig-visit-kathua-city-at-saturday-night-kathua-news-c-201-1-knt1008-114382-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार
विज्ञापन
डीआईजी सांबा-कठुआ जम्मू रेंज अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए। संवाद
- डीआईजी ने देर शाम शहर का किया औचक दौरा, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डीआईजी सांबा-कठुआ रेंज शिव कुमार शर्मा ने शनिवार रात करीब आठ बजे शहर का औचक दौरा किया और स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।
उन्होंने अधिकारियों के साथ शहर और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा समीक्षा की। कहा कि त्योहारी सीजन में सभी सुरक्षा एजेंसियों मिलकर काम कर रही हैं। बाॅर्डर से लेकर हाईवे, शहरी और दूर दराज के इलाकों में भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। त्योहारों के दौरान किसी लावारिस वस्तु या गाड़ी की जानकारी लोग पुलिस को दे सकते हैं। डीआईजी ने जिले में महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा पर कहा कि इनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। ग्रामीण इलाकों में वीडीजी और आम लोगों को भी संपर्क में रखा गया है ताकि सूचनाओं का संचार होता रहे।
डीआईजी ने कहा कि बिलावर में कुछ दिन पहले मूवमेंट मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ऐसे में हर सूचना पर पुलिस काम कर रही है। कठुआ जिला हिमाचल और पंजाब से सटा हुआ है, अंतर राज्यीय नाकों को अलर्ट पर रखा गया है। बीएसएफ के साथ भी समन्वय रखा गया है। जितनी भी परियोजनाओं में बाहर से लोग आकर यहां काम कर रहे हैं उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने शहर के बाजार का भी पैदल निरीक्षण किया। मुखर्जी चौक से मुख्य बाजार से होते हुए वार्ड छह, सात और फिर संकरे बाजार से गुजरे। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।