फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   DIG Shiv Kumar Sharma Review the Security Meeting in Kathua

Kathua News: मल्हार, मछेड़ी व बदनोटा में आतंकियों की सहायता प्रणाली को नष्ट करने के सभी प्रयास करें

विज्ञापन
DIG Shiv Kumar Sharma Review the Security Meeting in Kathua
बिलावर दौरे के दौरान पुलिस के जवानों से बात करते डीआईजी ​शिवकुमार शर्मा। संवाद
-डीआईजी ने रात और सुबह के समय सभी नाकों को मजबूत करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डीआईजी जम्मू-कठुआ-सांबा रेंज शिव कुमार शर्मा ने बिलावर में पुलिस की शीतकालीन तैयारियों पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने मजबूत सुरक्षा योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए ओवर ग्राउंड वर्कर्स, राष्ट्र विरोधी तत्वों और असामाजिक तत्वों से खतरों का मुकाबला करने के लिए सक्रिय उपायों पर जोर दिया।
बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आम जनता के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। ताकि वह किसी भी संदिग्ध या आतंकवादी गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस चौकी या पुलिस स्टेशन में दें। उन्होंने मल्हार, मछेड़ी और बदनोटा में आतंकवादियों की सहायता प्रणाली को नष्ट करने के लिए सभी प्रयास करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने अधिकारियों को विशेष रूप से रात और सुबह के समय सभी नाकों को मजबूत करने को कहा। उन्होंने आपराधिक गतिविधियों पर नजर, उचित रिकॉर्ड रखने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों को सीसीटीवी कैमरों से कवर करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन




डीआईजी ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ इकाइयों को किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए एक मजबूत सुरक्षा ग्रिड बनाने का निर्देश दें। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ उचित समन्वय बनाए रखने और बेहतर परिणाम के लिए जमीनी स्तर पर चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उनके साथ नियमित नाके स्थापित करने पर भी जोर दिया। इस बात पर भी जोर दिया कि उज्ज नदी और अन्य नालों पर उचित नियंत्रण किया जाए, ताकि घुसपैठ के मार्गों के लिए कोई खामी न रहे। आतंकवादियों को खत्म करने के लिए नियमित कार्डन और सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी शोभित सक्सेना, एसपी ऑपरेशन, उमर इकबाल, डिप्टी एसपी ऑपरेशन मल्हार सुखवीर सिंह, एसडीपीओ बिलावर शविंदर सिंह, एसएचओ बिलावर, डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ, असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ बिलावर के अलावा और अन्य सहयोगी एजेंसियां के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed