फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dialysis Facility Will Start in Bani Government Hospital

Kathua News: बनी अस्पताल में शुरू होगी डायलिसिस सेवा

विज्ञापन
Dialysis Facility Will Start in Bani Government Hospital
बनी उपजिला अस्पताल में मरीजों का हाल जानते स्वास्थ्य निदेशक। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। उपजिला अस्पताल बनी में डायलिसिस यूनिट स्थापित करने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। इसके लिए निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू डॉ. राकेश मगोत्रा ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी बनी से डायलिसिस यूनिट स्थापित करने के लिए व्यवहार्यता रिपोर्ट मांगी गई है।
वहीं, डॉ. मगोत्रा ने पर्यटन स्थल सरथल में एक ह़ट कम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण के लिए आवंटित भूमि की चहारदीवारी के लिए 24 लाख की राशि को जल्द जारी करने का आश्वासन दिया। बता दें कि निदेशक अपने दो दिवसीय दौर के लिए कठुआ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र के दो उपजिला अस्पताल बसोहली और बनी का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं सहित निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को निदेशक ने उपजिला अस्पताल बसोहली में न केवल मरीजों का हालचाल जाना, बल्कि वर्तमान में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को आश्वासन दिया। कहा कि युक्तिकरण के तहत खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उपजिला अस्पताल बनी पहुंचे डॉ. मगोत्रा ने निर्माणाधीन ओपीडी कांप्लेक्स व मेडिकल स्टोर के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को निर्माणकार्य समयसीमा के भीतर खत्म करने का निर्देश दिया। डॉ. मगोत्रा ने बीएमओ बनी के लिए एक अतिरिक्त 108 एंबुलेंस की मांग को भी स्वीकृति दे दी है।

जिससे उपजिला अस्पताल में एंबुलेंस की संख्या दो हो जाएगी। इस मौके पर निदेशक ने अस्पताल के वार्डों में मरीजों को दी जा रही सेवाओं की भी जांच की और बीएमओ बनी को निर्देश दिया कि दूरदराज इलाकों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed