{"_id":"60ccf3bc8ebc3e34ab6da6cc","slug":"dharna-kathua-news-jmu237620258","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे पंचों के खिलाफ सरपंच ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे पंचों के खिलाफ सरपंच ने दिया धरना
विज्ञापन
पथवाल पंचायत के सरपंच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पंचों की ओर से शुरू किए गए आमरण अनशन से शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को अनशन पर बैठे पंचों के खिलाफ सरपंच और उसके समर्थक भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने भी पंचों को बर्खास्त करने और फिर से चुनाव कराने की मांग की। बवाल बढ़ता देख कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक की गई। दोनों पक्षों से बातचीत के बावजूद भी बैठक बेनतीजा रही। अनशन पर बैठे पंचों के खिलाफ सरपंच ने समर्थकों के साथ सुबह करीब 11 बजे धरना शुरू किया जो कुछ घंटों बाद समाप्त कर दिया गया।
सरपंच काका राम ने कहा पंच पंचायत में विकास कार्यों को बाधित करने के लिए यह सब कर रहे हैं। जिससे पंचायत के लोगों में पंचों के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पंच पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच की मांग कर रहे हैं। इसके लिए विभाग ने कमेटी गठित कर जांच शुरू करा दी है। हमें इस कमेटी पर पूरा भरोसा है फिर भी अगर किसी और एजेंसी से जांच करानी है तो कराई जाए ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके।
उन्होंने कहा अब हम पंचों की ओर मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। विभाग पंचों को बर्खास्त करे और फिर से पंचायत में चुनाव कराए इससे सबको मालूम हो जाएगा कि लोग पंचों के साथ हैं या सरपंच के साथ। वहीं दूसरी तरफ अनशन पर बैठे सुरेश कुमार ने कहा कि अनशन का पांचवां दिन है, लेकिन विभाग किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रहा है। विभाग और बीडीसी चेयरमैन सरपंच को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। विभाग को मालूम है कि सरपंच के बर्खास्त होने के बाद पंचायत में हुए घोटाले उजागर हो जाएंगे, जिसमें उनके विभाग के भी कई कर्मचारी अधिकारी बेनकाब होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरपंच को बर्खास्त नहीं किया गया तो अनशन ऐसे ही चलता रहेगा। इंटरनेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता आईडी खजूरिया भी पंचों के समर्थन में यहां मौजूद रहे। सरपंच के समर्थकों ने उनके खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
फिर से बैठक कर मसले का हल करने की होगी कोशिश
बैठक में एडीडीसी पुनीत शर्मा, एसीडी नारायण दत्त, बीडीसी चेयरमैन रामलाल कालिया और जिला पंचायत अधिकारी सोहनलाल आदि मौजूद रहे। करीब 1 घंटे तक बैठक चली, जिसमें विभिन्न पंचायतों के सरपंच भी मौजूद रहे। इसमें पहले सरपंच और उनके समर्थकों का पक्ष सुना गया और उसके बाद पंचों से बात की गई।
बैठक के बाद एडीडीसी और एसीडी ने मीडिया के लोगों से बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बीडीसी चेयरमैन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बैठक में विवाद का कोई समाधान नहीं हुआ। इसमें पंचों से बात करते हुए पंचायत के विकास कार्यों की जांच की रिपोर्ट के आधार पर सरपंच पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया, जिसे पंचों ने नकार दिया।
पंचों ने पहले सरपंच को बर्खास्त करने और बाद में इंक्वायरी कराने की मांग की। जिस पर बैठक में मौजूद अधिकारी सहमत नहीं हुए। उन्होंने कहा कि फिर से बैठक कर मसले के समाधान करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।