{"_id":"68a7788f6806cfabe904841b","slug":"dhaman-road-closed-for-seven-days-many-vehicles-stranded-on-the-road-kathua-news-c-201-1-knt1008-123264-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: धमान सड़क सात दिन से बंद, कई वाहन मार्ग में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: धमान सड़क सात दिन से बंद, कई वाहन मार्ग में फंसे
Fri, 22 Aug 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
धमान में पिछले सात दिन से बंद पड़ी बस सेवा
बनी। ढग्गर से धमान को जोड़ने वाली सड़क पिछले सात दिन से पूरी तरह बंद पड़ी है। भूस्खलन और सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है, जिससे दर्जनों वाहन धमान में फंसे हुए हैं।
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि वे पिछले सात दिनों से यहां फंसे हुए हैं और इस कारण वे बैंक की किस्तें तक समय पर अदा नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को बनी, ढग्गर या आसपास के इलाकों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सड़क बंद होने से सबसे अधिक असर आपातकालीन और आम सेवाओं पर पड़ा है।
विजय कुमार ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए जीवन रेखा है और इसके बंद रहने से जनता को भारी मुश्किलें उठानी पड़ रही है। प्रशासन को तुरंत मशीनरी लगाकर सड़क को बहाल करना चाहिए, ताकि फंसे हुए वाहन और लोग सुरक्षित निकल सकें। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कर यातायात बहाल किया जाए।