{"_id":"68d2f462570c16bc5c0012eb","slug":"devotees-thronged-the-jodeyan-mata-temple-kathua-news-c-201-1-knt1008-124448-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जोडेयां माता मंदिर में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जोडेयां माता मंदिर में उमड़े भक्त
विज्ञापन
नवरात्रि के दूसरे दिन जिला कठुआ का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोडेयां माता मंदिर आस्था और भक्ति का अद्भुत केंद्र बना रहा। चारों ओर “जय माता दी” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा और मंदिर परिसर सहित आस-पास की पहाड़ियां श्रद्धा से भर गईं। हर वर्ष की भांति इस बार भी नवरात्रि की शुरुआत मंदिर से जुड़ी पारंपरिक यात्रा के साथ हुई। यात्रा के मंदिर प्रांगण में पहुंचते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। भक्तों ने माता के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की अरदास की।सुबह से ही मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि, मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इस दौरान जोडेयां माता वेल्फेयर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर और प्रसाद की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण कर भक्ति-भाव से सराबोर माहौल का अनुभव किया। कमेटी की ओर से भक्तों के भवन पर ठहरने के इंतजाम भी सुनिश्चित किए गए हैं।
नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनी–बसोहली सड़क मार्ग पर जगह-जगह लंगर सेवा भी चलाई जा रही है। विशेष रूप से टिकरी स्थान पर लगाए गए लंगर में दिनभर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।
प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होगी। नवरात्रि के दौरान दूर-दराज़ से हजारों की संख्या में लोग जोडेयां माता के दर्शन के लिए आते हैं और यह धार्मिक स्थल पूरे क्षेत्र में आस्था और परंपरा का केंद्र बिंदु बन जाता है।