{"_id":"68d84bb9e708a3cf640759b5","slug":"devotees-queue-up-all-day-at-goddess-temples-during-navratri-kathua-news-c-201-1-knt1006-124610-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नवरात्र पर देवी के मंदिरों में दिनभर कतारबद्ध रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नवरात्र पर देवी के मंदिरों में दिनभर कतारबद्ध रहे भक्त
विज्ञापन
बिलावर स्थित सुकराला माता के दरबार में भक्तों की लगी कतार। संवाद
शारदीय नवरात्र पर जिले के मंदिरों में शनिवार को जिलेभर के मंदिरों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दाैरान माता के जयकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
जिले के पहाड़ी उपमंडल स्थित जोड़ेयां माता के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। दन्नी गांव से प्रतिदिन आने वाली यात्रा के पहुंचने के बाद भक्तों के दर्शन के लिए माता दरबार खोल दिया गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता के समक्ष माथा टेका। वहीं, मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में भी लोगों ने भजनों पर झूमते हुए खुशी का इजहार किया। वहीं, माता के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सेवा के लिए लंगर कमेटी के सेवादारों में भारी उत्साह देखने को मिला।
नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। शहर के बीचोबीच स्थित माता आशापूर्णी मंदिर और जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, लखनपुर स्थित किले वाली माता मंदिर परिसर में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
इसी तरह से जिले के दूरदराज इलाकों में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन मंदिरों में शुमार शक्ति माता मंदिर बनी, वनखंडी माता मंदिर महानपुर, चंचलो माता बसोहली, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, बिलावर के सुकराला माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था।