{"_id":"624de83aeec44c790334ec17","slug":"devotees-kept-swinging-till-late-night-in-the-awakening-of-mahamayi-kathua-news-jmu257260886","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामाई के जागरण में देर रात तक झूमते रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदंबा लंगर कमेटी की ओर से आयोजित जागरण के दौरान कलाकारों के साथ झूमते भक्त। संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। नवरात्र के चलते जहां जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे है। बीती मंगलवार की रात को माता बाला सुंदरी मंदिर मार्ग पर बोड़ा में जगदंबा लंगर कमेटी कठुआ द्वारा महामाई के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। वहीं माता के दरबार में भी इसी तरह से जागरण का आयोजन किया गया। जहां रातभर भक्तों ने महामाई के गुणगान का सौभाग्य प्राप्त किया।
विज्ञापन
बोड़ा में जगदंबा लंगर कमेटी की ओर से आयोजित जागरण का विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ हुआ। इसके बाद स्थानीय कलाकार शक्ति वचन ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर विधिवत जागरण शुरू किया। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर जगजगनी की भेंटों को अपनी मधुर आवाज के साथ प्रस्तुत करना शुरू किया तो पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने लगे। वहीं इस दौरान आए कलाकारों ने शिव-पावर्ती, पवनपुत्र हनुमान, राधा-कृष्ण और माता वैष्णो देवी की भव्य झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रात भर चले इस आयोजन का भोर में हुई आरती के साथ समापन हुआ। लंगर कमेटी के मदन लाल ने बताया कि माता बाला सुंदरी के भवन में अपनी हाजिरी लगाने के लिए जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए लंगर कमेटी द्वारा पिछले 25 सालों से लंगर आयोजित किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।