फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Devotees gathered in the procession of Lord Kalivir, took blessings in kathua

भगवान कालीवीर की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
Devotees gathered in the procession of Lord Kalivir, took blessings in kathua
कठुआ। 14 मार्च को होने वाली जसरोटिया बिरादरी की वार्षिक मेल के उपलक्ष्य में रविवार को जसरोटिया सनातन सभा द्वारा भगवान कालीवीर की शोभायात्रा निकाली गई। जसरोटा राजवंश के प्रचीन किला स्थित बाबा कालीवीर देव स्थान मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा बरवाल गांव में पहुंची जहां काफी संख्या में भक्तों ने कुलदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जसरोटिया सनातन सभा के प्रधान रघुनंदन सिंह बबलू ने बताया कि आज से शुरू होने वाली बाबा कालीवीर की शोभायात्रा जम्मू-कश्मीर के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब और हिमाचल प्रदेश का भ्रमण करेगी, ताकि बिरादरी के वह सदस्य भी कुलदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें जोकि किन्हीं कारणों से मेल में सम्मिलित नहीं हो सकते हैं। 10 मार्च तक चलने वाली वाली शोभायात्रा हर उस गांव, कस्बा और शहर में जाएगी जहां उनकी बिरादरी के सदस्य रह रहे हैं। इसके अलावा 14 मार्च को राजवंश के प्राचीन किले में वार्षिक मेल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बिरादरी के सभी सदस्यों को इसमे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed