फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Devotees danced all night in the Jagran of Chandi Maa

Kathua News: चंडी मां के जागरण में रात भर झूमे श्रद्धालु

Mon, 19 May 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 19 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced all night in the Jagran of Chandi Maa
शहर के गांधी चौक में जागरण के दौरान भेंट प्रस्तुत करते गायक राजहंस। स्रोत : आयोजक - फोटो : kathua
शिव मंदिर कमेटी की ओर से गांधी नगर में किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गांधी नगर में शिव मंदिर कमेटी की ओर से शनिवार रात को चंडी मां के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मां भगवती का दरबार आकर्षण का केंद्र बना रहा।


जागरण का शुभारंभ माता आशापूर्णी के दरबार से लाई गई ज्योति को स्थापित करने के साथ किया गया। इसके बाद भजन गायक सोनाली डोगरा ने श्री गणेश वंदना से जागरण का शुभारंभ किया। डोगरा ने माता रानी की भेंटें प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं, देर रात गायक राजहंस मंच पर आए और मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु रातभर भजनों पर झूमते रहे। जागरण के दौरान जम्मू से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण, वैष्णो माता, भगवान शिव और माता पार्वती की झांकियां प्रस्तुत की। भोर में तारा रानी की कथा और माता की भव्य आरती के साथ जागरण का समापन हुआ। इस मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि 11वीं बार होने वाले इस जागरण को लोगों के सहयोग से आयोजित किया गया है। इसमें रात भर लोगों ने माता रानी का गुणगान कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed