फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Devotees and travelers were stranded overnight, spent the night wherever they could find space in Lakhanpur

Kathua News: रातभर फंसे रहे भक्त और यात्री, लखनपुर में जिसको जहां जगह मिली वहीं गुजारी रात

Wed, 27 Aug 2025 11:44 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 27 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Devotees and travelers were stranded overnight, spent the night wherever they could find space in Lakhanpur
लखनपुर के स्मार्ट पैसेंजर शेड में रास्ता बंद होने पर रात गुजारते यात्रीसंवाद
कठुआ। भारी बारिश के बाद बने हालात में जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी रही। सुरक्षा कारणों से लगी इस रोक के कारण हाइवे पर कई स्थानों पर आम यात्री फंसे रहे। जिन्हें इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ यात्रियों में बाढ़ से बने हालात का खौफ भी देखने को मिला।
विज्ञापन

अपने परिवार व साथियों के जम्मू कश्मीर आए राजस्थान के बीकानेर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि बीती रात जब वह लोग जम्मू कश्मीर से वापस लौट रहे थे, तो लखनपुर में रावी दरिया की बाढ़ को देखते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद वह लोग रात भर फंसे रहे है। वहीं, माता वैष्णो देवी का दर्शन कर वापस लौट रहे हरियाणा के अंबाला निवासी राजकुमार ने बताया कि रात को दरिया के पानी में आए उफान के बाद उन्हें रोक दिया गया। अब वह पानी के कम होने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि अंबाला से भक्तों के जत्थे के साथ आ रहे अशोक कुमार ने बताया कि वह लोग माता वैष्णो देवी का दर्शन करने लिए जा रहे थे, लेकिन हाइवे बंद होने के कारण लखनपुर में रोक दिया है। अब 55 लोग यहां फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

बिहार से आने वाले भक्तों के जत्थे में शामिल मनोज पंडित ने बताया कि वैष्णो देवी का दर्शन करने की इच्छा से वह लोग आए थे। जम्मू पहुंचने से पहले उन्हें माता वैष्णो देवी के मंदिर को बंद होने की जानकारी देते हुए वापस लौटा दिया गया। बीती रात वह लखनपुर पहुंचे तो यहां भी बाढ़ के कारण उन्हें पंजाब की ओर जाने की इजाजत नही दी गई। जिससे उनकी बस में आए सभी भक्त फंसे हुए है। उन्होंने बताया कि यहां के हालात से उनके साथ आई महिलाओं में जहां खौफ है। वहीं, रात को यहां खाने-पीने का भी कोई प्रबंध न होने कारण भूखे ही रात गुजारनी पड़ी है। अब उनका प्रयास होगा कि किसी तरह वह पंजाब पहुंचे ताकि उनके खाने-पीने का प्रबंध हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed