फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development projects worth Rs 52 lakh launched in Float B Block

Kathua News: फ्लोट बी ब्लॉक में 52 लाख की विकास योजनाओं का शुभारंभ

विज्ञापन
Development projects worth Rs 52 lakh launched in Float B Block
नगरी परोल ब्लॉक की पंचायत फ्लोट में विकास के कार्याें का शुभारंभ हो गया है। 52 लाख की लागत होने वाले इस निर्माण का शुभारंभ विधायक राजीव जसरोटिया ने किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनेगा और क्षेत्रीय विकास को गति भी मिलेगी। जिसमें 22 लाख की लागत से निर्मित गलियां और नालियां निर्माण किया जा रहा है और 30 लाख की लागत से सर्कुलर रोड शामिल है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सिटी एंड टाउन योजना के तहत बनने वाली सड़क टंडयारी स्टेडियम चन्नी से बासियां लिंक रोड, रेलवे लिंक से पंजाबू मोह तक आवागमन को सुगम बनाएगी। जिसमें श्मशान घाट लिंक रोड भी शामिल है।
विज्ञापन



इस मौके पर अपने संबोधन में जसरोटिया ने कहा कि ये परियोजनाएं हमारे संकल्प का प्रमाण हैं कि वह फ्लोट बी ब्लॉक के लोगों को बेहतर सड़कें, नालियां और मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जसरोटा को विकास और समृद्धि का मॉडल बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत जसरोटा किले जैसे ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, पारंपरिक कला-संस्कृति को बढ़ावा देने वाले संग्रहालयों की स्थापना, और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि डिंगा अंब के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को ट्रॉमा अस्पताल में अपग्रेड करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही जीवनरक्षक उपकरण और पर्याप्त स्टाफ की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण और जलजीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रस्तावित हैं, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी और व्यापार को नई दिशा देंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि हम सब मिलकर जसरोटा को विकास और प्रगति का प्रतीक बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगरी ब्लाॅक से जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा, बीडीओ प्रदीप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार रोनी, पूर्व सरपंच काका गुप्ता, पूर्वनायब सरपंच अभिषेक, हरिशाम, मोनू, पंच श्याम, पवन कुमार, अशोक कुमार, नसीब सिंह, गोपाल शर्मा, विजय सिंह, बोध राज, शुनु, मास्टर मलविंदर सहित अनेक स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed