फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

अगले साल मार्च तक कम हो जाएगी कठुआ से अमृतसर की दूरी

विज्ञापन
Development
नगरी-पल्ली मार्ग पर वजूह नाले पर निर्माणाधीन पुल, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। पंजाब के साथ जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाले पल्ली-नगरी-फतेहपुर मार्ग पर आवागमन अगले वर्ष से और भी सुगम होने जा रहा है। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे को पंजाब के वैकल्पिक मार्ग से जोड़ने वाले डबल लेन पुल का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

मार्च 2022 तक इस पुल को पूरा करने का लक्ष्य है। जिसके बाद पंजाब के अमृतसर, दीनानगर, तारागढ़, आदि क्षेत्रों की कठुआ से दूरी 20 से 25 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। इसके साथ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग से अंतरराष्ट्रीय सीमा के इलाकों का सीधा संपर्क भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में इस मार्ग को सक्रिय करने के लिए बाकायदा आठ वर्ष पूर्व टोल प्लाजा नगरी को सक्रिय किया गया था। लेकिन, कस्बे के नजदीक बजू नाले पर बने पुल की खस्ता हालत से यातायात को मोड़ा नहीं जा सका। न सिर्फ पंजाब, बल्कि बजू पर बीआरओ की ओर से तैयार किए जा रहे इस पुल से नगरी तहसील के दूरदराज इलाकों का भी सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने एकल पुल के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला लगातार जारी था। कुछ वर्ष पूर्व एक मिनी बस का टायर पुल में धंसने के बाद एक बड़ा हादसा होते होते टला था। ऐसे में क्षेत्र के लोग कई वर्षों से डबल लेन पुल की मांग कर रहे थे। इस पुल का निर्माण कार्य कोरोना महामारी के बीच प्रभावित तो जरूर हुआ। लेकिन, फिर भी इसकी गति को बढ़ाते हुए तय समय सीमा के भीतर ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। दो वर्ष की अवधि में तैयार होने वाला यह पुल क्षेत्र की लाइफ लाइन का काम करेगा।

...........
नगर कमेटी अध्यक्ष ने पुल निर्माण का लिया जायजा
शुक्रवार को नगर कमेटी नगरी परोल के अध्यक्ष अनिल सिंह अंदोत्रा ने पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की गति के साथ साथ गुणवत्ता को लेकर बीआरओ अधिकारियों से बातचीत की। अनिल अंदोत्रा ने बताया कि बीआरओ अधिकारियों की ओर से आश्वस्त किया गया है कि पुल मार्च 2022 से पहले तैयार कर लिया जाएगा। फिलहाल स्लैब डालने का काम पूरा कर लिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया के प्रयासों से क्षेत्र के लोगों का यह सपना जल्द पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed