फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   development,kathua news,block day

जिले का पहला अतिक्रमण मुक्त गांव बनेगा मेरथ

विज्ञापन
development,kathua news,block day
कठुआ। बरनोटी ब्लॉक का मेरथ गांव जिले का पहला पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त गांव बनेगा। ब्लॉक दिवस में घाटी, बुद्धि और मेरथ के सरपंच की ओर से उठाई गई मांग पर डीसी ने तहसीलदार को गांव में अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय सरपंच की ओर से नामित इस गांव में अतिक्रमण की पहचान करने में राजस्व विभाग की टीमें जुट गई हैं और तहसीलदार कठुआ ने साफ किया है कि अगले कुछ ही दिनों में कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को ब्लॉक दिवस के दौरान क्षेत्र के सरपंचों ने बुद्धि-बरनोटी समेत घाटी मार्ग पर भी अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। बताया गया कि सड़क व अन्य रास्ते इतने संकरे हो गए हैं कि लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है। डीसी ने साफ किया है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान सरकारी और गैर सरकारी दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा। किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। सड़क किनारे या दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों के साथ-साथ घर की दीवारें आदि बढ़ाकर कब्जा करने वालों पर भी कार्रवाई अंजाम दी जाएगी। बुद्धि के सरपंच ने बुद्धि-बरनोटी मार्ग की खस्ताहालत से भी प्रशासन को अवगत करवाते हुए पैच भरने की मांग रखी है।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस की बैठक के दौरान विभिन्न इलाकों के जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई मांग और रखी गई समस्याओं पर डीसी ने मौके पर अधिकारियों से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों और विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
सहार के सरपंच ने उठाया अवैध खनन का मामला
सहार के सरपंच भोली सिंह ने डीसी के समक्ष सहार खड्ड में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन का मामला उठाया। बताया कि सहार की घास चराई जमीन खड्ड में पड़ती है, लेकिन हालात यह है कि 40 40 फुट तक अवैध खनन से गड्ढे कर दिए गए हैं। ऐसे में जमीन पंचायत को वापस दिलाई जाए। इसके साथ साथ इलाके की चार से पांच ट्रेक्टर रोड को अपग्रेड करने की मांग भी रखी गई है। बोहड़ा के प्रतिनिधि ने मांग रखी कि इलाके में मोबाइल सिग्नल नहीं है। वेटरनरी डिस्पेंसरी बीस किलोमीटर दूर है। बताया कि गांव तक सड़क बनी है, लेकिन कोई बस नहीं आती है ऐसे में वाहन की व्यवस्था की जाए ताकि स्कूली बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

................
तीन पंचायतों के लिए एक ही
ट्यूबवेल, पानी की किल्लत
किशनपुर कंडी के सरपंच कुलदीप सिंह ने इलाके की पेयजल समस्या को प्राथमिकता से उठाया है। बताया कि इलाके में लगाई गई नई और पुरानी पाईपें लीक हो रही हैं और विभाग को ध्यान नहीं दे रहा है। बताया कि तीन पंचायतों छन्न अरोड़ियां, टांडा और किशनपुर के लिए एक ही ट्यूबवेल है, ऐसे में बिजली सेवा बाधित होने से इलाकों में पेयजल सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बल्लन बाला और रविदास मंदिर के डीप बोर हैंडपंपों की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed