{"_id":"6839ff3d1f05f2d754024ac7","slug":"developed-agriculture-sankalp-abhiyan-will-start-from-june-1-in-ramkot-kathua-news-c-201-1-knt1006-120578-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत 1 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत 1 जून से
Sat, 31 May 2025 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 31 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
रामकोट। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग की ओर से रामकोट में 1 जून 2025 से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सरकार किसानों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी।
कृषि अधिकारी नगरोटा गुजरु वरिंदर गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 12 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 29 जून को उप मंडल बिलावर के इलाकों में इस अभियान की शुरुआत की गई थी, जहां इलाके के किसानों ने भागीदारी दिखाई और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारियां हासिल की। एईओ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन समेत उन्नत कृषि तकनीक, कृषि विकास के संबंधित विभिन्न योजनाओं व नीतियों की जानकारी प्रदान करना है। पहले जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग की ओर से रामकोट के सलोड, कंधारनू, आमुआला और गलक में किसान सभाओं का आयोजन किया जाएगा। संवाद