फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   dengu cases found

Kathua News: डेंगू और चिकनगुनिया के 2-2 मामले आए सामने

Wed, 06 Dec 2023 12:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 06 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
dengu cases found
-डेंगू के अब तक मिले 613 और चिकनगुनिया मरीजों का कुल आंकड़ा 88 पहुंचा।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के तापमान में आई गिरावट के बावजूद डेंगू और चिकनगुनिया के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को डेंगू और चिकनगुनिया के 2-2 मरीज मिले है। जिससे जिला में इस सीजन के दौरान डेंगू के अब तक मिले मरीजों की संख्या 613 हो गई। जबकि, चिकनगुनिया के अब तक 88 मरीज सामने आ चुके हैं।

डेंगू के 613 में से 596 मरीज रिकवर हो चुके हैं, 8 मरीजों का इलाज जारी है और 7 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका। 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, चिकनगुनिया के इस सीजन के दौरान सामने आए 88 में से 70 मरीज रिकवर हो चुके हैं, 14 मरीजों का इलाज चल रहा है और 4 मरीजों को अब ट्रेस नहीं किया जा सका। जबकि, एक मरीज का इलाज जीएमसी में चल रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी उत्तम चंद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वार्ड नंबर 10, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, चन्नग्रां और बिलावर में जागरुकता अभियान चलाया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed