फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demonstration made against revenue department

राजस्व विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration made against revenue department
कठुआ। शहर के वार्ड सात स्थित विवादित भूमि के खरीद-फरोख्त में राजस्व विभाग की संलिप्तता के विरोध में भूमि मालिक व उसके समर्थकों ने कड़ा रोष जताया है। शुक्रवार को डीसी कार्यालय के समक्ष जमा हुए दर्जनों लोगों ने राजस्व विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने डीसी से इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल वार्ड 4 निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि शहर के वार्ड 7 में उनकी 13 कनाल 2 मरला जमीन थी। करीब 40 वर्ष पूर्व उनके दादा लक्ष्मण सिंह ने वार्ड सात के निवासी अशोक कुमार को 4 कनाल भूमि बेंची थी। शेष बची जमीन अशोक कुमार को 99 साल की लीज पर दी गई थी। जिसे अब अशोक कुमार द्वारा बेचा जा रहा है हालांकि उसके पास इस भूमि के मालिकाना हक नहीं है। उसकी इस हरकत में राजस्व विभाग पूरा सहयोग कर रहा है। जिस का विरोध करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार ने राजस्व विभाग पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग भू माफियाओं के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कमाई के लालच में राजस्व विभाग की यह हरकत अशोभनीय है। जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द विवादित भूमि के बिक्री के कोई भी दस्तावेज बने हुए हैं तो उन्हें निरस्त किया जाए अन्यथा वह इसके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed