फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demonstration for the demand to build a pucca road

पक्की सड़क बनाए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration for the demand to build a pucca road
वार्ड 10 से वार्ड 13 को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय। - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के वार्ड 10 से 13 को जाने वाली सड़क को पक्की बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने शासन और प्रशासन पर अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। बुधवार को सड़क के आसपास रहने वाले दर्जनों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क का निर्माण जल्द किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल पवन शर्मा ने राजनेताओं और प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि शहर के एक छोर पर पड़ने वाले इस क्षेत्र से बाजार, स्कूल और अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान काफी दूर है। जहां जाने के लिए लोगों को एक बेहतर सड़क की जरूरत होती है दुर्भाग्य से यहां रहने वाले लोगों के पास यह सुविधा नही है। बारिश के दिनों में तो फिसलन के कारण ऐसे हालात हो जाते हैं कि घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन उनकी इस समस्या का समाधान अब तक नही हुआ है। अलबत्ता यहां वोट मांगने के लिए आने वाले राजनेताओं ने हर आश्वासन देकर लोगों को उलझा कर रखा है। वहीं नागपाल ने कहा कि नगर परिषद के दायरे में आने वाले उनके मोहल्ले में जब कोई व्यक्ति अपना घर बनाता है तो नगर परिषद से उसे शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की तरह ही सारे दस्तावेज बनवाने पड़ते हैं। लेकिन सुविधा कोई नही दी जाती है। पूरे मोहल्ले में सड़क, नालियों, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी कोई सुविधा नही है जो उन्हें शहर वासी होने का अहसास दिला सके। पत्थरों से भरे रास्ते से गुजरने के दौरान बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अक्सर चोटिल हो जाते है। लेकिन न तो नगर परिषद की ओर से समस्या का समाधान किया जा रहा है और न ही प्रशासन की ओर से अब तक यहां के लोगों की इस दशकों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए कोई पहल की गई है। जिसके कारण यहां रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। जबकि रामबाबू ने कहा कि शहर में इन दिनों नगर परिषद द्वारा जगह-जगह गलियों का निर्माण किया जा रहा है। कई स्थानों पर तो पुरानी गलियों को उखाड़ कर उसे फिर बनाने के का कार्य जारी है। लेकिन उनकी सड़क की समस्या का समाधान करने के लिए अब तक कोई प्रयास नही हुए है। अलबत्ता कई बार इसके सर्वे हो चुके हैं। लेकिन निर्माण कब होगा इसका कोई पता नही है। अपनी इस समस्या को लेकर वह लोग विधायक नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग, डीसी के पास दर्जनों बार चक्कर लगा चुके हैं। वहां से भी अब तक उन्हें राहत नही मिली है। जिसके कारण लोगों का गुस्सा अब बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या के समाधान के लिए जल्द कोई पहल नही की गई, तो आने वाले दिनों में यहां रहने वाले लोग कोई कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं। प्रदर्शनकारियों में शेर अली, सोमराज, चमन लाल, शाम लाल प्रीतो देवी, मदारो देवी आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed