फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   demonstration for clean water facility

Kathua News: साफ पानी की सुविधा के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
demonstration for clean water facility
हीरानगर। स्वच्छ पेयजल सुविधा के लिए पक्का कोठा में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में दियाला चक बिलावर सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल स्थानीय निवासी अमीर सिंह ने कहा आज भी क्षेत्र के लोग मीलों पैदल चलकर कुएं से पानी लाकर पीते हैं। जल जीवन मिशन का भी यहां के लोगों को कोई लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि नए हैंडपंप लगाए जा रहे हैं तो उनके इस क्षेत्र की अनदेखी क्यों। यहां भी डीप हैंडपंप लगाया जाए।
विज्ञापन

पूर्व नायब सरपंच उत्तम सिंह ने कहा जहां एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं वहीं हमारा गांव आज भी पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहा है। आज भी गांव की महिलाओं बेटियों को करीब आधा किलोमीटर सफर कर पानी लाना पड़ता है। उन्होंने कहा हमें भी स्वच्छ पानी पीने का अधिकार है इसलिए यहां भी डीप हैंडपंप लगाया जाए। उन्होंने कहा और उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मजबूरन उन्हें सड़क पर प्रदर्शन करना पड़ेगा और जरूरत पड़ी तो यातायात भी रोकेंगे। प्रदर्शन में अनु वाला, रीता देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed