फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demonstration against rising inflation

बढ़ती महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration against rising inflation
मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रर्दशन करते लोग। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। बढ़ती महंगाई को लेकर शनिवार को कस्बे में लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह से असफल रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के नेता रमेश कुंडल ने कहा बढ़ती महंगाई ने गरीब लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। गरीब मजदूर के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। आज जो सरकार केंद्र में है, इन्हीं के नेता कांग्रेस के शासनकाल में जरा सी महंगाई पर सड़कों पर बिलखना शुरू कर देते थे। अब महंगाई रोकने में पूरी तरह से सरकार असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

रमेश कुंडल ने कहा यह सरकार आम गरीब लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेने की बजाय चुनावों को गंभीरता से लेती है। जब तक देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे थे तब पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ने से रुके हुए थे। जैसे ही 5 में से चार राज्यों में इन्होंने जीत हासिल की इनके हौसले बुलंद हो गए और अब केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने में कोई परहेज नहीं कर रही है। उन्होंने कहा न सिर्फ पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं बल्कि दाल, सब्जियां, खाना बनाने का तेल और रसोई गैस के दाम भी बेशुमार बढ़े हैं। प्रदर्शन में गारू राम शर्मा, शिव राम, पूर्ण चंद, मोहित शर्मा, वैशाखी राम, पवन डोगरा, राकेश कुमार, विमला देवी, अंजू बाला, सुनीता देवी, रेखा रानी, पल्लवी देवी, बंटी कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed