{"_id":"5eebbea58ebc3e42e303e5c0","slug":"demonstration-against-china-tribute-to-martyrs-kathua-news-jmu2123801143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के खिलाफ प्रदर्शन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के खिलाफ प्रदर्शन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
चीन के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों में हुई हिसंक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद देश के लोगों में गुस्सा है। चीन की इस कायराना हरकत के खिलाफ नगर में भी जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं और चीन से बदला लेने की मांग की जा रही है। वहीं घटना में शहीद सैनिकों को विभिन्न संगठनों व आम लोगों की ओर से श्रद्धांजलि भी दी जा रही है।
वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर में चीनी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। और भारतीय सीमा में घुुस कर जवानों पर हमला करने की घटना को निदंनीय बताया। प्रदर्शनकारी अभाविप के सदस्यों ने चीन का पुतला भी जलाया। रोष प्रकट करते हुए कहा चीन की फौज ने भारतीय सीमा में घुसकर जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है, वो बर्दाशत करने योग्य नहीं है। भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि चीन को सबक सिखाने के लिए कड़ा कदम उठाया जाए।
वहीं बॉर्डर फ्रंट यूनियन ने भी चीन की नापाक हरकत पर रोष जताया और सरकार से चीन को कड़ा जवाब देने की मांग की। केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए यूनियन के सदस्यों ने कहा कि 56 इंच के सीने की बात करने वाले नेता चीन की ऐसी हरकत पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने रक्षामंत्री से चीन को कड़ा जवाब देने की मांग भी की।
विज्ञापन
उधर मुखर्जी चौक में स्थानीय युवाओं ने चीन के सैनिकों की नापाक हरकत पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। वहीं चीन की ऑनलाइन एप को फोन से डिलीट करते हुए लोगों से भी किसी भी चीन निर्मित एप का इस्तेमाल न करने की अपील की। वहीं निर्मित सामानों का बहिष्कार करते हुए उन्हें कूड़ेदान में फेंका। प्रदर्शन के दौरान पंकज शर्मा ने कहा कि एलएसी पर चीनी सेना की बर्बरता की निंदा करते हैं। जिसका कड़ा जबाब चीन को दिया जाएगा। कहा कि सेना के साथ पूरा देश खड़ा है। कहा कि समय आ गया है कि चीन को सबक सिखाने और शहीद हुए फौजियों को श्रद्धांजलि देने के लिए चीन निर्मित सामानों का बायकॉट करें।
....................
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लद्दाख में हुई आमने-सामने की लड़ाई में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। मोर्चा के दमनजीत सिंह ने कहा कि चीन की भारतीय सीमा में टेंट लगाने के कदम का विरोध करने के बाद हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहादत को प्राप्त हुए। शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पर गर्व है जिन्होंने निहत्थे होने के बावजूद हथियारों से लैस चीनी सेना के 43 जवानों को धराशायी किया। देश को जवानों की शहादत पर गर्व है। देश की सरकार जल्द चीन को कड़ा जवाब देगी। देश के लोगों से अपील करते हुए चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करने की अपील भी की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि देश के लिए शोक की घड़ी है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। शहीद जवानों की परिजनों के साथ सांत्वना भी प्रकट की।
चीन के खिलाफ शांत नही हुआ लोगों में गुस्सा, पुतला जलाकर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। लद्दाख की गलवां घाटी में हिंसक झड़प में भारतीय सेना के जवानों की शहादत के बाद भड़के लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
सब डिवीजन के विभिन्न इलाकों में वीरवार को भी चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहा। कहीं चीन का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया तो कई जगहों पर चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करने की अपील की गई।
कस्बे के दीप चौक में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला जलाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। केंद्र सरकार से मांग की कि चीन पर बड़ी कार्रवाई की जाए।
हीरानगर निकाय समिति के सदस्य संजय शर्मा और कांग्रेस नेता रमेश कुंडल ने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा पूरा देश इन वीरों के परिवार के साथ खड़ा है। देश का हर नागरिक इनका हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा अब वक्त आ गया है कि चीन को करारा जवाब दिया जाए। आम लोग भी चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करें ताकि उसके होश ठिकाने आएं। सांझी मोड़ और छन्न अरोड़ियां में भी लोगों ने चीन का पुतला जलाया और चीन निर्मित सामानों के इस्तेमाल न करने का संकल्प भी लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम अगर संगठित होकर चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करेंगे तो निश्चित तौर पर उसकी कमर तोड़ देंगे।
चीन के राष्ट्रपति झिपिंग का पुतला जलाकर लोगों ने रोष प्रकट किया
महानपुर। सोमवार की रात को लद्दाख के गलवां इलाके में सैनिकों पर चीनी सैनिकों द्वारा कायरतापूर्ण हमला किया जिसमें देश के 20 जवान शहीद हो गए। इसे लेकर कस्बे में चीन के राष्ट्रपति झिपिंग का पुतला जलाकर लोगों ने रोष प्रकट किया। चीन द्वारा धोखे से किए गए वार के लिए उसको सबक सिखाने की मांग की। इस मौके पर सरपंच सोहन लाल गुप्ता और श्यामलाल ने कहा कि राष्ट्र सैनिकों के साथ खड़ा है। उनके बलिदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। इससे पूर्व भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति श्रद्धा दिखाते हुए लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्यामलाल, गणेश दत, अंजना देवी, पूर्ण चंद आदि उपस्थित रहे।
चीन निर्मित सामानों को न खरीदनें का लिया संकल्प
बिलावर। रामकोट तहसील के गुड़ा कल्याल में युवाओं ने भारत चीन बॉर्डर पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने कहा कि वह चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करते हैं। युवाओं ने चीन में निर्मित हुए किसी भी समान को ना खरीदने का संकल्प लिया। शहीद जवान अमर रहे के नारे भी लगाए। इस मौके पर मितुल गुप्ता, निर्मल सिंह, अमित शर्मा, चंचल सिंह, कपिल, गणेश वसौतरा साहित गुड़ा कल्याल गांव के करीब दर्जन युवा उपस्थित रहे। संवाद
शहादत का बदला लेने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। लद्दाख के गलबां घाटी में चीन के विश्वासघात और धोखे से किए गए वार के खिलाफ बसोहली के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों व पार्षदों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर विरोध जताया। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चीन को कड़ा सबक सिखाने और अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग की है।
नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने कहा कि चीन ने यह हरकत करके अपनी कायरता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इस विश्वासघात और कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हुए चीन पर माकूल कार्रवाई होनी चाहिए।
इनसेट-
मारता नगरोटा चौक में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
वही मारता नगरोटा चौक में भी प्रेहता के नायब सरपंच अजीत सिंह की अध्यक्षता में लोगों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाते हुए यह शपथ ली कि आज से वह चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार कर भारतीय समान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उदित शर्मा, पार्षद राजेंद्र भाली, सुरेंद्र सिंह, दर्शन कुमार, त्रिपता देवी, सोहन चौधरी, शरद सपोलिया, वेद प्रकाश फदा और अन्य उपस्थित रहे।
गुस्साए लोगों ने चीन मुर्दाबाद के लगाए नारे
बिलावर। मांडली चौक पर स्थानीय लोगों द्वारा चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया। सरपंच मांडली कैप्टन ओमप्रकाश के नेतृत्व में कई लोग एकत्रित हुए और चीन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया और चीन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर सरपंच ने कहा कि सभी लोग चीन में निर्मित हुए सामान का बहिष्कार करें। इसी के साथ-साथ लोगों ने शहीद जवान अमर रहे के नारे भी लगाए। इस मौके पर सेवानिवृत्त तहसीलदार पूर्ण चंद, नीतीश अनिल और अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद