फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demolition of old bridges of Sahar Khad will start before Diwali

दिवाली से पहले शुरू होगा सहार खड्ड के पुराने पुलों को गिराने का काम

विज्ञापन
Demolition of old bridges of Sahar Khad will start before Diwali
सहार खड्ड का पुराना पुल। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। लगभग आठ साल पहले पूरे हुए हाईवे के विस्तारीकरण कार्य के बाद लंबित पड़े कार्यों को लेकर प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत हाईवे के पुराने और जर्जर हो चुके पुलों को गिराने का काम दिवाली से पहले अंजाम दिए जाने की योजना है। कालीबड़ी के नजदीक एके गुप्ता अस्पताल से सटे हाईवे के डिवाइडर की लंबाई को बढ़ाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इसी सप्ताह अंत तक ट्रैफिक को एक ही लेन में डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो फिर लोगेट मोड़ से अलग अलग लेन में डायवर्ट रहेगी।
विज्ञापन

उधर, लखनपुर कस्बे में बैरिकेडिंग से लेकर क्रॉसिंग और अन्य बकाया कार्यों को लेकर शुरू किए गए काम पर फिलहाल रोक लग गया है। इस कार्य को अब कस्बे से टोल प्लाजा तक विस्तार दिया जा रहा है। हाईवे प्राधिकरण इसकी डीपीआर को रिवाइज करने में जुटा है, मंजूरी के साथ ही लखनपुर के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। ऐसे में पूर्व में पुलों के साथ-साथ लखनपुर के कार्यों की निधार्रित 33 करोड़ की लागत भी बढ़ने का अनुमान है। दरअसल, सहार खड्ड पर बने दो पुराने पुल जर्जर होते जा रहे हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने वैल्यू एडिशन कार्यों में इनके पुनर्निमाण का भी कार्य रखा है। पुनर्निर्माण से पहले पुराने पुलों को गिराया जाना है। जिसके लिए प्राधिकरण ने बाकायदा एजेंसी को टेंडर भी दे दिया है। 18 माह के भीतर दोनों पुलों का निर्माण किया जाएगा। बीती बरसात में बेड प्रोटेक्शन बहने से खतरे में आई खडेरू के एक पुल की नींव को ठीक कर दिया गया है। हालांकि, स्थायी रूप से इसे ठीक करने में दो करोड़ का अतिरिक्त खर्चा आएगा, जिसके लिए हाईवे प्राधिकरण अतिरिक्त परियोजना बनाकर मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी में है। उधर, पुराने पुलों को गिराए जाने से पहले हाईवे प्राधिकरण ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि खडेरू पुल सुरक्षित हो। इसके लिए जरूरी मरम्मत कार्यों को अंजाम दिया जा चुका है। हाईवे प्राधिकरण से जुड़ी निर्माण एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि पुलों को गिराने के लिए प्रशासन की अनुमति हासिल कर ली गई है। एके गुप्ता अस्पताल के नजदीक हाईवे की डायवर्जन को विस्तार दिया जा रहा है। 25 अक्तूबर तक ट्रैफिक को सिंगल लेन में डायवर्ट कर पुलों को गिराने का काम दिवाली से पहले शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed