फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand to start SRTC bus service

एसआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
Demand to start SRTC bus service
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज इलाकों के लोगों की सहूलियत के लिए इलाके के कई जनप्रतिनिधियों ने सरकार से एसआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। मछैड़ी पंचायत के सरपंच कर्मउद्दीन ने बताया कि उपमंडल के दूरदराज के कई इलाके उधमपुर जिला से लगते हैं और इलाके के कई लोग बाया मछैड़ी से होकर कई प्रकार के कामकाज के लिए हर दिन कठुआ जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। जिन्हें कठुआ पहुंचने में करीब 12 घंटे लग जाते हैं। सरपंच ने कहा कि डल भजौही, मछैड़ी, किंडली, बदनोता, लोहाई मल्हार, सदरौता, बांजल भटवाल और उधमपुर जिला के बसंतगढ़ और लाटी धुना के लोगों को कठुआ पहुंचने के लिए पूरा दिन लग जाता है।
विज्ञापन

आगे उन्होंने बताया कि लोग मछैड़ी से यात्री वाहन पर सवार होकर बिलावर पहुंचते हैं, जिसके बाद लोगों को बिलावर से बस सर पर सवार होकर कठुआ पहुंचना पड़ता है। जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है और लोगों को सरकारी कामकाज निपटाने के लिए कई बार जिला मुख्यालय पर दो दिन भी लग जाते हैं । सरपंच और इलाके के अन्य पंचायत प्रतिनिधि ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व सरकार की ओर से इलाके के लिए एसआरटीसी बस सेवा शुरू की गई थी, जिसे बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कई बार सरकार के आगे इलाके के लिए एसआरटीसी बस सेवा शुरू करने के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। उपमंडल के दूरदराज इलाके के लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके के लिए कठुआ से एसआरटीसी बस सेवा शुरू की जाए जिससे इलाके के लोगों को कठुआ जिला मुख्यालय पर पहुंचने के लिए कई वाहन ना बदलने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed