फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand to solve teacher's problems

शिक्षक की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग

विज्ञापन
Demand to solve teacher's problems
कठुआ। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग को लेकर जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन का शिष्टमंडल स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ रवि शंकर शर्मा से मिला। उन्हें शिक्षकों की मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ शशि पाल सिंह ने जम्मू संभाग के दूरदराज इलाकों में अपना सेवाकाल पूरा कर चुके शिक्षकों का जल्द तबादला घर के नजदीक किए जाने की मांग की। कहा कि दूसरे जिलों में सेवानिवृत्ति के दहलीज पर पहुंच चुके मुख्य अध्यापकों को भी स्थानांतरित किया जाए। प्रांतीय अध्यक्ष ने अंडर ग्रेजुएट शिक्षकों का बंद पड़ा सीनियर टीचर स्केल जारी करने की मांग उठाते हुए कहा कि शिक्षकों का यह वर्ग अपनी सेवा में बिना कोई पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहा है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को भरने, रसोईयों का अनुदान जारी करने, स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार करने, इंचार्ज लेक्चरारों को नियमित करने की मांग उठाई। स्कूल शिक्षा निदेशक ने शिष्टमंडल में शामिल शिक्षक नेताओं को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हंसराज शास्त्री, मोहन सिंह, मोहम्मद मुजम्मिल, सुरमदीन, प्रभात सिंह, अशोक कुमार, रमन भास्कर, राममूर्ति, राजेश शर्मा, रघुवीर सिंह, जोगिंदर शर्मा, राधेश्याम, शिव कुमार आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed