{"_id":"6824f004b8e988cc5d0be753","slug":"demand-to-repair-the-hand-pumps-lying-defunct-in-amuala-kathua-news-c-201-1-knt1008-120112-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आमुआला में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आमुआला में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने की मांग
Thu, 15 May 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 15 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
लोडनू गांव में 1 वर्ष से खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
- फोटो : kathua
रामकोट। तहसील के आमुआला वार्ड 5 और 6 में पिछले कई महीनों से दो हैंडपंप खराब होने से 500 से अधिक आबादी पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना कर रही है। मौजूदा समय में जल शक्ति विभाग के पानी की आपूर्ति भी लोगों की पर्याप्त पानी की जरूरत को पूरा करने में सक्षम नहीं है।
जल जीवन मिशन परियोजना का कार्य चलने से स्थानीय लोग पीने के पानी के लिए मुख्यत: इन्हीं हैंडपंपों पर निर्भर हैं। इनके खराब होने पर नजदीकी बावलियों से पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय पंचायत के पूर्व सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि बढ़ती गर्मी के मौसम में प्राकृतिक जलाशयों में भी जलस्तर कम होते चले जा रहा है जिस कारण लोगों की मुश्किलें आगामी दिनों में और बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने भूजल विभाग से हैंडपंपों की मरम्मत जल्द करवाने की मांग की है। रसाल सिंह, अनंत राम, जोगिंदर कुमार और संजीव सिंह ने बोड मोहल्ला और एससी मोहल्ला में दोनों खराब पड़े दोनों हैंडपंपों को भूजल विभाग से जल्द ठीक करने की मांग रखी।
कोट
मामला संज्ञान में है। आमुआला में खराब हैंडपंपों के मरम्मत कार्य के लिए जल्द फंड की मंजूरी के लिए उच्च अधिकारी को लिखा जाएगा।
कमल किशोर, सहायक कार्यकारी अभियंता भूजल विभाग