{"_id":"61b3bd0794d2ec15956cb1ac","slug":"demand-to-open-fire-station-kathua-news-jmu2495849142","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर स्टेशन खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर स्टेशन खोलने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल में फायर स्टेशन खोलने की मांग स्थानीय लोग पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने आज तक इलाके में फायर स्टेशन बनाने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई हजार वर्ग किलोमीटर इलाके में फैले उपमंडल बिलावर के इलाके में जब भी आगजनी की घटना होती है तो जान और माल का लोगों को बहुत नुकसान पहुंचता है क्योंकि आग बुझाने के लिए इलाके में कोई भी फायर स्टेशन नहीं है। लोगों ने कहा कि जब कभी भी आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाता है जिसके चलते हादसे विकराल रूप धारण कर लेते हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिला मुख्यालय पर फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध है और कठुआ बिलावर क्षेत्र से 90 किलोमीटर की दूरी पर है। लोगों ने कहा कि दमकल विभाग की टीम पहुंचने से पहले पहले आगजनी पर काबू नहीं हो पाता जिससे लोगों का काफी नुकसान हो चुका होता है। लोगों ने मांग की कि बिलावर में जल्द से जल्द फायर स्टेशन बनाया जाए जिससे आगजनी जैसी घटनाओं पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।
---------------------------
परनाला निवासी शर्मा ने बताया के उपमंडल में सरकार के पास कई कैनाल सरकारी भूमि फायर स्टेशन बनाने के लिए उपलब्ध है सरकार जल्द से जल्द लोगों की बड़ी पुरानी मांग को पूरा करे।
-----------------------------------
बिलावर निवासी ज्योति प्रसाद गौड़ ने कहा कि कई बार इलाके में आगजनी की घटनाएं हो चुकी है और कई लोगों की जानें भी जा चुकी है। लोगों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी है लेकिन सरकार ने आजतक इलाके मे फायर स्टेशन नहीं बनाया है।
विज्ञापन
----------------------------------
किशनपुरा निवासी गुलशन कुमार गुप्ता ने कहा कि इलाके में अगर फायर स्टेशन बनाया जाता है तो इलाके के लोगों के साथ-साथ आसपास के महानपुर इलाके के कई लोगों को फायदा मिलेगा क्योंकि बिलावर से महानपुर की दूरी सड़क संपर्क से 23 किलोमीटर है।
--------------------------------
वरिष्ठ नागरिक रतन चंद ने कहा के ज्यादातर इलाका सड़क संपर्क से जुड़ गया है आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए लोगों को कठुआ में दमकल विभाग की टीम को सूचित करना पड़ता है। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम को बिलावर इलाके मे पहुंचने में डेढ़ से 2 घंटे लग जाते हैं।