फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand for opening PHC in Dhar Mahanpur

धार महानपुर में पीएचसी खोलने की मांग

विज्ञापन
Demand for opening PHC in Dhar Mahanpur
बसोहली। धार महानपुर ब्लॉक की छह पंचायतों की 14 हजार आबादी के लिए क्षेत्र में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के अलावा अन्य कोई चिकित्सा सुविधा केंद्र नहीं है। इस कारण इलाके के लोगों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। महानपुर ब्लॉक में स्थापित एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी मात्र दो कमरों में चल रही है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज को धार महानपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर उपजिला चिकित्सालय बसोहली तक पहुंचाना पड़ता है। मगर रास्ता खराब होने की वजह से समय पर मरीज चिकित्सालय तक नहीं पहुंच पाते हैं। कई बार गर्भवती महिलाओं को प्रसूती के लिए ले जाते वक्त काफी परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय सोहन सिंह, अर्जुन सिंह, मक्खन सिंह, विवेक शर्मा, विक्रांत सिंह, अंकेश कुमार ने बताया कि धार महानपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर हैं। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से कई बार धार महानपुर में पीएचसी खोलने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आबादी को देखते हुए जल्द से जल्द क्षेत्र में पीएचसी खोली जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

उधर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुराधा केरनी ने कहा कि सीएमओ कार्यालय कठुआ के प्लानिंग सेक्शन से व्यवहारिकता रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसे बनाकर एक माह पूर्व भेज दिया गया था। इसमें बताया गया था कि धार महानपुर ब्लॉक में प्राइमरी हेल्थ सेंटर की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed