फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Delegation met with ADC regarding water problem

पानी की समस्या को लेकर एडीसी से मिला शिष्टमंडल

विज्ञापन
Delegation met with ADC regarding water problem
बसोहली। महानपुर तहसील के दननी इलाके का एक शिष्टमंडल एडीसी बसोहली तिलक राज थापा से मिला। यहां उन्होंने एडीसी को यह बताया कि उनके इलाके में पेयजल किल्लत के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दननी इलाके के एससी मोहल्ले से आए मदनलाल, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, काका राम, बिंदु बाला और अन्य लोगों ने बताया कि लोगों को पीने के पानी को लाने के लिए भी अपने घरों से दूर जाकर दूसरे वार्डों व गांव में स्थित बावलियों, हैंडपपों से पानी लाना पड़ रहा है। हालांकि इस संदर्भ में कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

एडीसी बसोहली तिलकराज थापा ने जल शक्ति विभाग के एईई और एक्सईएन को लोगों की समस्या हल करने के निर्देश दिए हैं और यह भी कहा है कि नल के जरिए जो पानी की सप्लाई इस गांव में होती है उसे शीघ्र दुरुस्त करें ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि वह खुद भी उनके गांव का औचक निरीक्षण करेंगे और लोगों की समस्याओं को जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed