{"_id":"6a59392de60a01c5c90b1d65","slug":"dedicated-to-the-people-covered-kathua-news-c-201-1-knt1009-134194-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 85 फीट लंबी-गहरी कवर ड्रेन की गई जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 85 फीट लंबी-गहरी कवर ड्रेन की गई जनता को समर्पित
विज्ञापन
Photo Title
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के वार्ड-19 में हाउसिंग कॉलोनी के नजदीक नवनिर्मित 85 फीट लंबी गहरी कवर ड्रेन जनता को समर्पित की गई। वीरवार को इसका लोकार्पण विधायक डॉ. भारत भूषण ने इलाके के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया।
इस नवनिर्मित डीप कवर ड्रेन के निर्माण के लिए राशि की व्यवस्था विधायक निधि से की गई। जिसका निर्माण कार्य तीन माह पहले शुरू हुआ था। डॉ. भूषण ने कहा कि इस क्षेत्र के रहने वालों लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो गया।
उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और लोअर शिवा नगर के बीच रहने वाले लोगों को बरसात में अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दौरान इलाके में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से कई बार बरसात का पानी लोगों को घरों में घुस जाता था। अब गहरी कवर ड्रेन बनने से जलभराव की समस्या दूर होगी और क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहर के अलग-अलग वार्डों में कुल 200 लेन-ड्रेन के कार्य करवाए जा रहे हैं, जिसपर कुल 30 करोड़ की राशि खर्च होगी।
कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो. राममूर्ति शर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राहुल देव, भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश्वर जॉनी, सरदार ओंकार सिंह, पूर्व निरीक्षक, ग्रामीण विकास विभाग नरदेव सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।