फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   DDC member inaugurated development works

डीडीसी सदस्य ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विज्ञापन
DDC member inaugurated development works
कठुआ। लंबे समय से विकास को तरस रहे ब्लाक में विकास कार्यों में तेजी आ गई है। बुधवार को जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने अपर प्राइमरी स्कूल डडोली में चहारदीवारी के काम को शुरू करवाया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरनोटी जोन के अधीन आने वाले इस स्कूल के लिए डीडीसी कैपेक्स बजट में दो लाख के लगभग राशि निर्धारित की गई थी। जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा ने बताया कि स्कूल की निजता और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का होना जरूरी था। पंचायत के सरपंच की देखरेख में काम को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की बेहतरी उनकी प्राथमिकता है, ताकि देश के भविष्य को संवारा जा सके। उधर, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड के लाभार्थियों में भी जिला विकास परिषद के सदस्य ने कार्ड वितरित किए। इसे लेकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बडाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें सरकार की इस योजना और इसके कहां कहां लाभ लिए जा सकते हैं इसके बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed