फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ddc election

जिले में धारा 144 लागू्, प्रदर्शन और विजय रैली पर रोक

विज्ञापन
ddc election
आठ चरणों में संपन्न डीडीसी निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना में 124 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होने जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट ने कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान चार या अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक रहेगी। विजय रैलियों, प्रदर्शनों और जमघट पर भी प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिलेभर में शराब की दुकानों और बार को भी बंद रखा गया है। रेस्त्रां, होटल आदि में भी शराब पिलाने या बेचने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

14 उम्मीदवार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए प्रदेश में पहली बार जिला विकास परिषद सदस्य का पद संभालेंगे। सभी निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था। जिला प्रशासन ने मंगलवार को होने जा रहे मतगणना प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को जिला पंचायत चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश भगत ने डिग्री कॉलेज कठुआ में पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। डिग्री कॉलेज कठुआ में मतगणना कर्मियों, आर्ब्जवरों, सुरक्षा कर्मियों के अतिरिक्त चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंटों को ही जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

बैलेट बॉक्स की गिनती सुबह नौ बजे से
आठ चरणों में संपन्न डीडीसी चुनाव के दौरान बैलेट बाक्स में कैद 238949 वोटों की गिनती की जानी है। इसके लिए प्रशासन ने 109 काउंटिंग टेबल स्थापित किए हैं। प्रत्येक काउंटिंग टेबल पर दो काउंटिंग सहायक, एक काउंटिंग सुपरवाइजर और माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त रहेंगे। जिला पंचायत चुनाव अधिकारी ने बताया कि 804 पोलिंग स्टेशनों से हासिल बैलेट बाक्स की गिनती मंगलवार सुबह नौ बजे शुरू करवाई जाएगी। कुल 117 राउंड में मतगणना की जाएगी। जिसके लिए 357 कर्मियों और 15 माइक्रो आर्ब्जवरों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट जरूरी
मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए अधिकृत लोगों को इस बार कोरोना नियमों का भी पालन करना होगा। संक्रमण को देखते हुए किसी तरह की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी किया गया है।
शहर के इंट्री प्वाइंट पर होगी वाहनों की जांच
मतगणना के मद्देनजर कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह से टकराव की स्थिति न हो, इसके लिए एहतियाती कदम उठाया गया है। शहर के सभी इंट्री प्वाइंट्स पर शहर में दाखिल होने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि नहर चौक से लेकर ब्वायज हॉस्टल तक कॉलेज मार्ग मतगणना के दौरान सील रहेगा। डिग्री कॉलेज परिसर में पास के आधार पर ही इंट्री रहेगी। जिसके लिए सीआरपीएफ की नियुक्ति सुनिश्चित की गई है। मीडिया के अतिरिक्त किसी को भी डिग्री कॉलेज परिसर में मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

उधर, भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर शहर की इंट्री प्वाइंट्स पर भी सुरक्षा पहरे को कड़ा किया गया है। एसएसपी ने बताया कि काउंटर इंटेलीजेंस ग्रिड को मजबूत किया गया है। जिसमें सेना और अर्ध सैनिक बलों की भी मदद ली जा रही है। आईबी से हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed