फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   DC reviewed the development work in Kuta of hiranagar

डीसी ने कूटा में लिया विकास कार्यों का जायजा

विज्ञापन
DC reviewed the development work in Kuta of hiranagar
कूटा पंचायत में लोगों से बैठक करते डीसी ओपी भगत। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। हीरानगर ब्लॉक में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे बैक टू विलेज 3 कार्यक्रम से पहले डीसी ओपी भगत ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कूटा पंचायत में हो चुके और जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। विकास कार्यों की समीक्षा के बाद उन्होंने पंचायत के लोगों से बातचीत कर कार्यक्रम पर राय जानकारी। विकास कार्यों की गुणवत्ता के बारे में भी आम लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बैक-टू-विलेज चरण-तीन में बड़े अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचेंगे। उम्मीद है कि लोग अनुशासन से कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कोरोना काल के चलते बनाए नियमों का भी पूरा पालन करेंगे। कार्यक्रम के तहत यहां आने वाले अधिकारियों के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कुछ लोगों में डोमिसाइल भी वितरित किए। उनके साथ आए पुलिस अधिकारियों ने यहां किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ एसीडी नारायण दत्त शर्मा, बीडीओ हीरानगर शीतल, बीडीसी चेयरमैन रामलाल कालिया, बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed