{"_id":"68d702b94153a7403c08d475","slug":"dc-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-124573-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डीसी कठुआ ने जारी की ग्राम सुविधा निर्देशिका व जिला सांख्यिकी प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डीसी कठुआ ने जारी की ग्राम सुविधा निर्देशिका व जिला सांख्यिकी प्रकाशन
विज्ञापन
जिले के सामाजिक-आर्थिक और विकासात्मक परिदृश्य को उजागर करने के उद्देश्य से डीसी राजेश शर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में प्रमुख सांख्यिकी प्रकाशनों का विमोचन किया। इस दौरान जिन प्रकाशनों का विमोचन किया गया उनमें ग्राम सुविधा निर्देशिका, जिला एक दृष्टि में 2024-25, जिला सांख्यिकी पुस्तिका 2023-24 और आर्थिक समीक्षा 2022-23 एवं 2023-24 शामिल हैं।
प्रकाशनों के विमोचन के बाद डीसी ने आंकड़ा संग्रहण और संकलन में लगे फील्ड कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रकाशनों की नियमित अद्यतनता, व्यापक कवरेज और निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया ताकि ये सभी उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक उपयोगी सिद्ध हों। उन्होंने बताया कि जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन कार्यालय जो सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण, संकलन और प्रसार की नोडल एजेंसी है उसके द्वारा तैयार किए गए ये प्रकाशन शोधकर्ताओं, योजनाकारों, छात्रों और अन्य हितधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में कार्य करेंगे।
इस अवसर पर एडीडीसी सुरिंदर मोहन, महाप्रबंधक डीआईसी कठुआ मुश्ताक अहमद चौधरी, मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी सिद्धार्थ आनंद, सहायक निदेशक (योजना एवं सांख्यिकी) संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं डीएसईओ कठुआ के कर्मचारी उपस्थित रहे।