फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   DC Formed Committee For Paddy Brought Centres

Kathua News: डीसी के आदेश पर कमेटी गठित, धान मंडियों में काम पर रखेगी नजर

विज्ञापन
DC Formed Committee For Paddy Brought Centres
- अमर उजाला इंपैक्ट का लोगो लगाएं - किसानों की ओर से लगातार अव्यवस्था के खिलाफ विरोध दर्ज कराने पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में धान खरीद के लिए खोली गई मंडियों में व्याप्त अव्यवस्था के खिलाफ किसानों के लगातार विरोध दर्ज कराने के बाद अब जिला प्रशासन ने मंडियों की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए कमेटी गठित की है।
डीसी कठुआ डॉ. राकेश मिन्हास के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो अब मंडियों में धान खरीद की दैनिक रूप से निगरानी करेगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में मंडी निगरानी कमेटी में आईएएस प्रोबेशनर जार्ड प्रतीक अनिल को चेयरमैन नियुक्त किया गया है जबकि उनके साथ लीगल मेट्रोलॉजी विभाग के सहायक आयुक्त जयदीप संब्याल, हॉर्टिकल्चर प्लानिंग एंड मार्केटिंग विभाग के एएमओ शिवरतन और सहायक श्रम आयुक्त पीयूषा खजूरिया को सदस्य नियुक्त किया गया है। डीसी ने गठित कमेटी को हर रोज मंडियों के संचालन पर पूरी नजर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा दिए गए इस आदेश पर किसानों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उक्त व्यवस्था बहुत पहले की जानी चाहिए थी। वहीं, किसान नेता हरि सिंह ने कहा कि प्रशासनिक जवाबदेही न होने के कारण मंडियों में एफसीआई के कर्मचारी, कृषि विभाग के कर्मचारी और मंडी ठेकेदार की मिलीभगत से लगातार किसानों के साथ लूट हो रही थी। उम्मीद की जा सकती है कि नई कमेटी के सामने आने के बाद अब व्यवस्था पटरी पर आएगी और किसानों को सही मायने में सरकारी मंडी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed