फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Damage to vegetable and fruit plants due to hail

ओलावृष्टि से सब्जी और फलदार पौधों को नुकसान

विज्ञापन
Damage to vegetable and fruit plants due to hail
कठुआ। पहाड़ी सब डिवीजन बनी के कई हिस्सों में अचानक हुई ओलावृष्टि आफत बनकर आई। गर्मी के सीजन में सब्जियों की अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए किसानों की ओलावृष्टि ने कमर तोड़कर रख दी है।
विज्ञापन

दोपहर बारह बजे के लगभग ओलावृष्टि का सिलसिला बनी के लोआंग, खद्दर, रौल्का, दौल्का, सित्ती, फतेहपुर, अस्सो और चांदल के इलाकों में शुरू हो गया। लगभग आधे घंटे तक तेज ओले गिरने से सब्जियों की लगाई गई पनीरी कई जगह सौ फीसदी तक नष्ट हो गई है। किसानों ने आगामी सीजन को देखते हुए गोभी, टमाटर, बंद गोभी, कड़म, बैंगन और मिर्ची की पनीरी कुछ दिन पहले ही रोपी थी। लोआंग के किसान ने बताया कि उनकी पनीरी 75 फीसदी तक नष्ट हुई है। कई किसानों की पनीरी पूरी तरह से नष्ट हो गई है। उधर, बागवानों के लिए भी ओलावृष्टि मुुसीबत बनकर सामने आई है। सेब, आलू बुखारा, नाशपती, खुमानी पर लगे फूल भी कई जगह झड़ गए हैं। जिससे इन फलों की पैदावार को सीधा नुकसान झेलना पड़ेगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अचानक हुई ओलावृष्टि से लोआंग समेत आसपास के इलाकों में सब्जियों की पनीरी को भारी नुकसान हुआ है। आकलन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed